मदर्स इंटरनेशनल में हुई श्रद्धांजलि सभा

मधुपुर के कुंडु बंगला स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी परिसर में विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश बथवाल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी परिसर में विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश बथवाल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. विद्यालय निदेशक मनोज कुमार कलबलिया ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह विद्यालय और समाज की क्षति नहीं, मेरी व्यक्तिगत पारिवारिक क्षति हुई है. अपने जीवन का एक मार्गदर्शक और अभिभावक को खो दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को परम मोक्ष और शांति प्रदान करें. विद्यालय के बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. बताते चले कि पूर्व नप अध्यक्ष ओमप्रकाश बथवाल का निधन कोलकाता में इलाज के दौरान हो गया था. विद्यालय की उन्नति में प्रारंभिक काल से उनका सराहनीय योगदान रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




