झारखंड में संताली को मिले राजभाषा का दर्जा : सोमलाल

Updated:
विज्ञापन
झारखंड में संताली को मिले राजभाषा का दर्जा : सोमलाल

देवीपुर में आदिवासी समाज की बैठक आयोजित

विज्ञापन

देवीपुर. आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में सोमवार को प्रखंड अंतर्गत छोटा रोशन गांव में नायकी बाबा बाबूलाल सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान देवघर जिला परगना सोमलाल बास्की ने कहा कि पूर्व सांसद सालखान मुर्मू के नेतृत्व में ओर आदिवासी सेंगेल अभियान के सहयोग से ही आदिवासी समाज में परिवर्तन लाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें नशापान अंधविश्वास, डायन प्रथा, महिला विरोधी मानसिकता को जड़ से खत्म करना आदि शामिल है. वहीं, बैठक में समाज को बचाने के लिए संताली राजभाषा झारखंड में लागू करने, सरना धर्म कोड लेने, मरांग बुरू को बचाने, युवा पीढ़ी को नौकरी, रोजगार देने को लेकर आंदोलन करने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही हर गांव के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की गयी, जिससे समाज आगे बढ़ सके. इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि इस आंदोलन में शामिल होकर अपना हक-अधिकार पाने के लिए गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जोड़ने का काम करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोरेन, मंजू मुर्मू, मेरीसा मुर्मू, होलिका किस्कू, छोटू मुर्मू, कामदेव टुडू, निशा किस्कू, खुशबू किस्कू, आशामुनी सोरेन, रीना हांसदा, जोबामोनी किस्कू, कुसमी किस्कू, रानी मुर्मू,नंदलाल मुर्मू, सोनीलाल किस्कू, शीतल सोरेन, देवराम किस्कू आदि मौजूद थे. —————– देवीपुर में आदिवासी समाज की बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola