पूर्वजों की स्मृति में सारवां प्रखंड में पौधे का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
पूर्वजों की स्मृति में सारवां प्रखंड में पौधे का किया वितरण

पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखता है : बीडीओ

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड के दुखियानाथ महादेव मंदिर प्रांगण में रेडक्रॉस सदस्य देवनंदन झा की ओर से सारवां के हल्का कर्मचारी स्व कुलानंद झा, अभिभावक स्व विनोदानंद झा पूर्व मुखिया जगमंडीह, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पिता स्व हरिशंकर पत्रलेख की पुण्य स्मृति में अशोक का पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा ने मंदिर प्रांगण में आये लोगों के बीच अशोक के पौधाें का वितरण कर किया गया. कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के प्रमुख दिनों, पर्व त्योहारों के अवसर पर पौधरोपण कर अपने जीवन को यादगार बनाएं. मौके पर पंडित पप्पू झा, आशुतोष झा, महेश्वर पत्र लेख, अजय झा, मनीष झा, मनीषा कुमारी, छोटू सिंह, वीरू यादव, जयराम यादव, दिवाकर यादव, विकास कुमार, आनंद चौरसिया, विक्की कुमारी, स्नेहा कुमारी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, वर्षा देवी, कन्हैया कुमार, शुभम पांडे, नरेश ठाकुर, राम रावत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola