ePaper

Deoghar news : प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दिया मार्ग दर्शन

Updated at : 09 Oct 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दिया मार्ग दर्शन

नगर परिषद परिसर में कपड़े सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. वहीं नगर मिशन प्रबंधक ने बताया कि इससे खुद का रोजगार करने में महिलाओं को मदद मिलेगी.

विज्ञापन

मधुपुर . नगर परिषद परिसर में कपड़े सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. सिलाई का प्रशिक्षण एक माह तक दिया गया, जिसके बाद सफल रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को प्रमाण-पत्र दिया गया, साथ ही प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए मार्ग दर्शन भी दिया गया. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि महिलाओं की ओर से सिलाई प्रशिक्षण आयोजन करने का अनुरोध किया जा रहा था, जिससे महिला खुद का रोजगार करने में सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही प्राप्त प्रमाण-पत्र से सरकार की विभिन्न योजनाओं में रोजगार हेतु ऋण आदि लेने में आसानी होगी. यह प्रशिक्षण सारथी सोसाइटी गिरिडीह के सहयोग से संपन्न हुआ. सारथी सोसाइटी के सचिव अमित जायसवाल ने बताया कि संस्था लगातार महिलाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने के लिए आगे भी ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग आदि का प्रशिक्षण आयोजित करने का प्रयास कर रही है, जिससे मधुपुर के आमजन का काफी लाभान्वित होंगे. मौके पर सामुदायिक संगठनकर्ता तारकनाथ पांडे, प्रशिक्षक रीना कुमारी, अफसरी खातून समेत दर्जनो महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola