ePaper

कार के धक्के से टोटो चालक घायल

Updated at : 09 Nov 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
कार के धक्के से टोटो चालक घायल

देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर स्थित कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने टोटो में जोरदार धक्का मार दिया. घटना में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

देवघर. देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर स्थित कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने टोटो में जोरदार धक्का मार दिया. घटना में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल टोटो चालक मोहनपुर थाना क्षेत्र के महतवाइनडीह गांव निवासी अयोध्या महतो को इलाज के लिए सदर अस्प्ताल पहुंचाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या की हालत खतरे से बाहर बतायी है. उसने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र के महुआटांड़ गांव से अपने टोटो पर डीजे साउंड लोड कर वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान बलियाचौकी गांव के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने टोटो में धक्का मार दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola