Deoghar News : साढ़े चार घंटे ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनें रहीं रद्द
Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 22 Jun 2025 11:20 PM
आसनसोल मंडल के झाझा-सीतारामपुर सेक्शन के बीच रविवार की दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक साढ़े चार घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इस दौरान जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच डाउन लाइन में रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया गया.
प्रतिनिधी, जसीडीह : आसनसोल मंडल के झाझा-सीतारामपुर सेक्शन के बीच रविवार की दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक साढ़े चार घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इस दौरान जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच डाउन लाइन में रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया गया. इस कारण उक्त अवधि तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. इससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ब्लॉक के कारण 13029-30 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 63546 जसीडीह-अंडाल पैसेंजर, 63509-10 बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. इसके साथ ही कई ट्रेनें विलंब से चली. इस कारण जसीडीह स्टेशन पर यात्री अपने-अपने ट्रेनों की प्रतिक्षा प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर के अन्य स्थानों पर बैठ कर करते दिखे. हालांकि ट्रेनों के रद्द व विलंब होने की जानकारी रेलवे द्वारा पूर्व में ही दी गयी थी. ब्लॉक के कारण 63564 जसीडीह-आसनसोल पैसेंजर डेढ़ घंटे, 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस एक घंटे, 04092 नयी दिल्ली-हावड़ा समर स्पेशल पांच घंटे, 08440 पटना-पुरी स्पेशल दो घंटे, 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस आधे घंटे, 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल आधे घंटे विलंब से चली. वहीं रविवार को 12334 विभूति एक्सप्रेस 2: 30 घंटे, 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस एक घंटे, 13006 पंजाब मेल दो घंटे, 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12304 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










