ePaper

Deoghar News : पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के तीन मुखिया सम्मानित

Updated at : 28 Aug 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के तीन मुखिया सम्मानित

प्रखंड सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत उन्नति सूचकांक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंड की तीन पंचायतों के मुखिया को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. प्रखंड सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत उन्नति सूचकांक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंड की तीन पंचायतों के मुखिया को सम्मानित किया गया. इनमें भीखना पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी दास प्रथम, पोस्तवारी पंचायत की मुखिया मंजू देवी द्वितीय व हरकट्टा पंचायत की मुखिया हीरा देवी तृतीय रहीं, जिन्हें बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने स्मृति चिन्ह सौंपा. वहीं कार्यशाला में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी विनय कुमार ठाकुर ने सभी पंचायत सचिव व मुखिया को जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रविष्टि की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पूछे गए सवालों के सही-सही जवाब देना आवश्यक है और सभी आंकड़ों की प्रविष्टि पांच सितंबर तक ऑनलाइन पूर्ण कर देनी है. उन्होंने बताया कि पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है. बीडीओ ने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की अपील की. वहीं बीपीओ रेनू प्रभा ने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के समय पर पूरा होने से गांवों का सर्वांगीण विकास होगा और प्रखंड को भी उन्नति सूचकांक में बेहतर स्थान प्राप्त होगा. कार्यक्रम में बीपीओ सुनीता हीरो, उप प्रमुख पप्पू यादव, मुखिया रंजीत प्रधान, कविता देवी, मुकेश यादव, फूलकुमारी देवी, अनीता हांसदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Shrawan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola