कार-बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीन युवक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 7:10 PM
जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर दुमका रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार को कार व बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर दुमका रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार को कार व बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के टाभाघाट निवासी विक्रम कुमार, नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ निवासी मोहित कुमार व मनीष कुमार देवघर में एयरटेल कंपनी में काम करते हैं. तीनों गुरुवार की दोपहर में देवघर से हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस बाइक से काम करने जसीडीह आ रहा था तथा कार (जेएच 10सीए 5455) जसीडीह से देवघर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में दुमका रेलवे ओवरब्रिज में दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. इनमें विक्रम कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जिसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. इधर, घटना के बाद कार चालक व सवार वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गये. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ लखीराम मुंडा जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले ली है. दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










