Deoghar news : दिनदहाड़े चोरों ने घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी कर ली

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : दिनदहाड़े चोरों ने घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी कर ली

बाराटांड बस स्टैंड के पास एक घर का ताला तोड़कर चार हजार नकद और करीब डेढ़ लाख के जेवरातों की चोरी कर ली. गृहस्वामी ने बताया कि घटना के दौरान पुत्रवधू स्नान करने गयी थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन की.

विज्ञापन

सारवां . थाना क्षेत्र के सारवां-सारठ मुख्य मार्ग के बाराटांड चौक के पास गुरुवार को दिन दहाड़े अज्ञात चोरों के एक घर का ताला तोड़कर चार हजार नकद और करीब डेढ़ लाख के आभूषणों की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही सारवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व छानबीन की . इसे लेकर पीडित शुभदीप यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसका घर बाराटांड बस स्टैंड के पास है. नौ बजे स्कूल में पेंटिंग करने मिश्राडीह गये थे. घर में पुत्रवधू किरण कुमारी थी. दिन के दस बजे वो घर में ताला लगा कर स्नान करने गयी थी घटना के बारे में तब पता जला, जब वो करीब साढे 11 बजे वापस आयी, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर जाने पर आलमारी टूटी हुई मिली, जिससे अज्ञात चोरों ने तीन जोडी चांदी का पायल कीमत 40 हजार, दो सोना की नथ 10 ग्राम का, जिसका मूल्य 75 हजार, दो सोने की कानबाली 10 ग्राम की, जिसका मूल्य 75 हजार. इसके अलावा साढ़े चार हजार नकद गायब पाया. पीड़ित परिवार ने पुलिस से घटना की छानबीन कर अज्ञात चोरों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निरंजन कुमार

लेखक के बारे में

By निरंजन कुमार

निरंजन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंकरपुर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola