देवघर : पालोजोरी के खरडंगाल स्कूल में नयी रसोइया का चयन

सेवानिवृत्ति रसोईया को माला पहनाकर सम्मानित करते मुखिया | Prabhat Khabar Network
पालोजोरी के खरडंगाल स्कूल में नयी रसोइया का चयन किया गया और निवर्तमान रसोइया खुतेजा बीबी को भावभीनी विदाई दी गई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही।
पालोजोरी : पालोजोरी प्रखंड के खरडंगाल स्कूल में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में स्कूल के लिए नयी रसोइया का चयन किया गया. वहीं अपनी सेवा पूरी कर चुकीं निवर्तमान रसोइया खुतेजा बीबी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. मौके पर पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान वर्षों तक विद्यालय के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइया खुतेजा बीबी को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया. स्थानीय मुखिया मनु चौड़े ने खुतेजा बीबी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदा किया. विदाई के इस मौके पर अपने लंबे सेवाकाल और सहकर्मियों के साथ बिताए पलों को याद कर निवर्तमान रसोइया खुतेजा बीबी की आंखें भर आईं, जिससे माहौल काफी भावुक हो गया. इसके उपरांत रसोइया चयन प्रक्रिया शुरू की गयी. चयन के लिए गांव की दो महिला उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की. चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के चयनित 12 सदस्यों ने मतदान किया. मतदान में सहबानु बीबी को 8 मत, जबकि जुबिदा बीबी को 4 मत प्राप्त हुए. इसके बाद सहबानु बीबी को रसोइया पद के लिए चयनित कर लिया गया. मौके पर मुखिया मनु चौड़े, वार्ड सदस्य सालेहा खातून, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जमशेद अंसारी, सदस्य समशेर अली, सद्दाम अंसारी, दिलदार अंसारी, जूही खातून, समीउद्दीन मियां, जमीना खातून, सकीला, संयोजिका संजीदा और चांदनी खातून थे. -- निवर्तमान रसोइया खुतेजा बीबी को दी गयी भावभीनी विदाई सेवानिवृत्त रसोईया को विद्यालय परिवार ने दी विदाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










