सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम किया स्थगित

Updated:
विज्ञापन
सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम किया स्थगित

अपनी मांगों के समर्थन में 4 अगस्त से 7 अगस्त तक विधानसभा घेराव का था कार्यक्रम

विज्ञापन

पालोजोरी. सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने चार अगस्त से सात अगस्त तक आहूत विधानसभा घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. इस संबंध में सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण यह संघर्ष मोर्चा अपना आंदोलन वापस लिया है. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया था. इसके तहत चार से सात अगस्त तक विधानसभा घेराव कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरने के कारण गंभीर रूप से चोटिल हो गये. उनके ब्रेन में चोट आई है और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है. साथ ही मुख्यमंत्री के पिताजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का इलाज भी दिल्ली में चल रहा है. दोनों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक व नाजुक है. इसलिए संघर्ष मोर्चा ने निर्णय लिया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आंदोलन को स्थगित किया जाता है. साथ ही सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा दुख की घड़ी में सीएम के साथ खड़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola