पूजा के लिए मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पूजा के लिए मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना को लगा भक्तों का तांता

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मारगोमुंडा, नोनियाद, डुमरिया, खमरबाद, पुरानी चिहुंटिया समेत अन्य स्थानों पर दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को पट खुलते ही मां की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस दौरान पुजारियों ने श्रद्धालुओं को बारी-बारी से मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन के साथ पूजन कराया. मां का पट खुलते ही दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों में तीन दिनी मां दुर्गा सप्तशती संपूर्ण पाठ भी शुरू हो गया है. मौके पर मारगोमुंडा दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष अजय चंद्र, ओसित चंद्र, सपन चंद्र, मानिक चंद्र, बापी चंद्र, सुबोध चंद्र आदि लोगों ने बताया कि मारगोमुंडा में पिछले ढाई सौ वर्षों से पटवारी परिवार और ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा होते आ रही है. वहीं, श्रीश्री 108 मां दुर्गा मंदिर नोनियाद में दुर्गा पूजा को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष अजय शाह, रेखा शाह, चंदन शाह, प्रेम शाह, आनंद प्रसाद सिंह, सहदेव सिंह, विजय सिंह, नंदकिशोर सिंह, बमशंकर तिवारी, वरुण सिंह, चंदन सिंह, कुबेर सिंह, पप्पू सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह, शिवशंकर सिंह ,उदयशंकर सिंह,उदय शंकर सिंह,घिरेन्द्र सिंह, प्रेम मिर्धा, सागर तुरी, श्यामलाल तुरी, सहदेव तुरी, सूरज सिंह, दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, खुदीराम देव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola