बाइक दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

गुरुवार की शाम पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बेनीडीह मोड़ के पास दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर

विज्ञापन

पालोजोरी. बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आस्ता गांव निवासी आरिफ अंसारी की मौत हो गयी. गुरुवार की शाम पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बेनीडीह मोड़ के पास दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में अस्ता गांव के रहने वाले आरिफ अंसारी 22 व बेदगवां निवासी रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर ले गये थे. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए परिजन धनबाद ले जा रहे थे. इसी क्रम में उस की मौत हो गयी है. वह अस्ता गांव के सगीर अंसारी का पुत्र था. वहीं, आरिफ का शव शुक्रवार को अस्ता गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया. वहीं, बाइक दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक रेहान की हालत भी गंभीर बनी हुई है. ————— बेनीडीह मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में अस्ता गांव निवासी आरिफ हुआ था गंभीर रूप से घायल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola