ePaper

पंचायती में दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर केस दर्ज

Updated at : 24 Jun 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायती में दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर केस दर्ज

सारवां में फसल चराने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा गांव में पंचायती के क्रम में हुई मारपीट मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर वीरेंद्र यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि 23 जून को गांव में पंचायती हो रही थी. इस दौरान विवाद बढ़ जाने के कारण पंचायती नहीं हो सकी. विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया. वहीं, एक पक्ष के पप्पू वर्मा, रिंकू वर्मा आदि मारपीट कर घायल कर दिए जाने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे पक्ष के रिंकू वर्मा ने आवेदन देकर वीरेंद्र यादव सहित सात लोगों पर पंचायती के दौरान विवाद बढ़ जाने पर मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola