युवाओं को पसंद आ रहा बूट कट पैंट व अरमानी का कुर्ता पायजामा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
युवाओं को पसंद आ रहा बूट कट पैंट व अरमानी का कुर्ता पायजामा

मधुपुर के ग्रामीण अंचल में त्योहार को लेकर बढ़ी चहल पहल

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में रमजान का महीना अब आखिरी पड़ाव पर है. रोजेदारों के बीच इबादत के साथ ईद की खरीदारी की जा रही है. बाजारों की रौनक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. वहीं ईद को लेकर बाजारों में कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र, सेवईं, सूखे मेवे और मिठाइयों की दुकानों पर लोगो की भीड़ बढ़ने लगी है. शहर के गांधी चौक, स्टेशन रोड, थाना रोड, भगत सिंह चौक, हटिया रोड, राजबाड़ी रोड, खलासी मोहल्ला चौक, एमएफ खान रोड, भेड़वा समेत आसपास के चौक-चौराहों पर दुकानें लगा गयी है. कपड़ों की दुकानों में नये-नये डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, बच्चों के कपड़े व महिलाओं को आकर्षक डिजाइनर ड्रेस भा रहा है. वहीं, युवाओं को अरमानी का कुर्ता पायजामा, बूट कट पैंट, मॉम फिट पैंट, पोपको, ओल्डमुनी व डेनिम शर्ट लुभा रहा है. वहीं महिलाओं को अफगानी लहंगा, प्लाजो, गरारा, आलिया सूट व बनारसी गरारा पंसद आ रहा है. वहीं जूते-चप्पल, चूड़ी, कॉस्मेटिक और इत्र की दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola