मंदिर से 20 लाख के जेवरात की चोरी घटना का अब तक नहीं हुआ खुलासा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मंदिर से 20 लाख के जेवरात की चोरी घटना का अब तक नहीं हुआ खुलासा

मधुपुर के पंचमंदिर रोड के खाटू वाले श्रीश्याम मंदिर परिसर में हुई थी चोरी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पंचमंदिर रोड स्थित खाटू वाले श्रीश्याम मंदिर परिसर से पिछले 20 जनवरी की रात को 21 लाख मूल्य के चांदी की जेवरात की चोरी मामले का उद्भेदन अब तक पुलिस नहीं कर पायी है. घटना के संबंध में बताते चले कि चोर मंदिर के पिछले हिस्से से अंदर प्रवेश कर श्रीश्याम मंदिर व बजरंगबली मंदिर का ताला तोड़ कर चांदी का मुकुट, दो छत्तर, चक्रगोल, तीर धनुष, नीला घोड़ा समेत करीब 21 से 22 किलोग्राम चांदी की जेवरात चोरी कर लिया था. इसके बाद घटना की जानकारी मंदिर प्रबधंन, कमेटी के सदस्यों व पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, मधुपुर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज, पाथरोल व बुढ़ैई के थाना प्रभारी और पुलिस टीम पहुंच कर मामले की जानकारी ली. साथ ही दुमका से स्वानदस्ता व फिंगर प्रिंट टीम भी बुलाया गया था. टीम ने फिंगर प्रिंट भी मंदिर के अंदर से जमा किया. हालांकि स्वानदस्ता से कोई अहम सुराग नहीं मिला. पुलिस मोबाइल टेक्निकल सेल से भी मदद लिया गया व विभिन्न सड़कों किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल गया, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है. बताते चले कि पंचमंदिर परिसर में श्याम मंदिर व बजरंगबली समेत कई अन्य पौराणिक मंदिर है. दशकों से श्रद्धालुओं का आस्था इन मंदिरों से जुड़ा हुआ है. इससे पूर्व भी पाथरोल काली मंदिर व पंच मंदिर स्थित राणी सती मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola