पालोजोरी में पलाश के पेड़ में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Updated at : 31 Jan 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
पालोजोरी में पलाश के पेड़ में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

जिले के खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगदाहा पंचायत के घोड़ादाहा गांव स्थित मेलाडंगाल पलाश जंगल में शुक्रवार को पेड़ से झुलता किशोर का शव मिला

विज्ञापन

पालोजोरी. जिले के खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगदाहा पंचायत के घोड़ादाहा गांव स्थित मेलाडंगाल पलाश जंगल में शुक्रवार को पेड़ से झुलता किशोर का शव मिला. मृतक युवक की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी सुनील टुडू के पुत्र रसिक टुडू (16) के रूप में हुई है. दरअसल, सुबह में जब लोग शौच के लिए झाड़ियाें की ओर जा रहे थे. इस दौरान लोगों ने पेड़ पर किशोर के शव को झुलता देखा. घटना की जानकारी क्षेत्र में तेजी से फैल गयी. इसके बाद घटनास्थल पर लोग जुट गये और इसकी जानकारी खागा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही खागा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इसकी पहचान में जुट गयी. इसके बाद युवक की पहचान हुई. बताया जाता है कि युवक अपने साथी के साथ गुरुवार को बगदाहा के घोड़ादाहा में लगे मेला को देखने आया था. इस दौरान युवक अपने दोस्तों से बिछड़ गया. उसका दोस्त मेला से वापस घर लौट गया. इसके बाद में उसका शव पेड़ में लटका होने की जानकारी मिलने पर उसके परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की. समाचार लिखें जाने तक इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की लिखित सूचना थाना में नहीं दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. —————- घटना खागा थाना क्षेत्र के घोड़ादाहा पलाश जंगल के पास की मेला देखने घोड़ादाहा आया था युवक मृतक की पहचान चितरा थाना के कुशमाहा गांव निवासी सुनील टुडू के पुत्र रसिक टुडू के रूप में हुई है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola