महीनों से बंद पड़ा जल मीनार, पानी के लिए भटकते ग्रामीण

Updated at : 12 Feb 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
महीनों से बंद पड़ा जल मीनार, पानी के लिए भटकते ग्रामीण

करौं के भलगढ़ा गांव के गोंदलीटिल्हा में महीनों जल मीनार बंद रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के भलगढ़ा गांव के गोंदलीटिल्हा में महीनों जल मीनार बंद रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव के बेली देवी ने बताया कि जल मीनार का पंप चोरी हो जाने के बाद महीनों से किसी ने सुधि तक नहीं ली. स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी इसकी सूचना दी गयी. सामने स्कूली बच्चों को भी पानी के लिए भटकना पड़ता है. स्कूल में दर्जनों बच्चे पढ़ते है. ग्रामीणों ने जल मीनार की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों से गुहार लगायी है. मौके पर उपस्थित लखन पंडित, अशोक रवानी, राकेश पंडित, बेली देवी, रामू, दिवाकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola