ग्रामीणों ने की जर्जर हाइटेंशन तार दुरुस्त करने की मांग

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की जर्जर हाइटेंशन तार दुरुस्त करने की मांग

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की सुग्गापहाड़ी टू पंचायत के भौराटांड़ गांव के ग्रामीणों ने अवैध तरीके से लाइन जोड़ने से लाखों का नुकसान होने पर विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा. जिसमें बताया गया है कि गांव में तीन ट्रांसफाॅर्मर आंगनबाड़ी केंद्र के सामने है. वहीं 11 हजार का लाइन भलूवापहाड़ी गांव को भी दिया है. बिजली खराब होने पर किसी अन्य मिस्त्री से बिजली ठीक किया जाता है. जबकि बिजली की देखरेख के लिए विभाग से सलाउद्दीन मिस्त्री को नियुक्त किया गया है. उनलोगों के 50 घरों का पंखा, कूलर आदि लाखों का नुकसान हो गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में शब्बीर शेख, फुरकान आलम, कलाम शेख, जब्बर शेख समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. वहीं, सलाउद्दीन मिस्त्री ने बताया कि जर्जर एलटी तार टूटकर गिर जाने के कारण घटना घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola