ePaper

करौं : पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे भक्त

Updated at : 29 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
करौं : पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे भक्त

मधुपुर : मंदिर और पंडालों में घंटा-घड़ियाल की गूंज, ढाक की थाप और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय

विज्ञापन

करौं. शारदीय नवरात्र की धूमधाम के बीच सोमवार को प्रखंड क्षेत्रों में नवपत्रिका पूजन पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया. मंदिरों व पंडालों में मां दुर्गा की आराधना करते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और वातावरण ढाक की थाप व जयकारों से गूंज उठा. पूजन के लिए नौ पवित्र पत्तियों का संग्रह कर उन्हें केले के पौधे के साथ पीले वस्त्र में लपेटकर देवी का जीवंत स्वरूप माना गया. इसके बाद विशेष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. मान्यता है कि इन नौ पत्तियों केला, हल्दी, बिल्व पत्र, कदंब, जयंती, अशोक, अरंडी, धान की बालियां और अनार में मां दुर्गा के नौ स्वरूप विराजमान रहते हैं. जो समृद्धि, स्वास्थ्य और शक्ति के प्रतीक हैं. स्थानीय पंडित सरोज पुजारी ने बताया नवपत्रिका पूजन केवल देवी की आराधना नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और कृषि जीवन की संयुक्त साधना है. इस अनुष्ठान से समाज में सुख-शांति और खुशहाली आती है. श्रद्धालु भी पूजन में बड़ी आस्था के साथ शामिल होते हैं. पूजन के उपरांत मां दुर्गा की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ किया गया. मंदिर और पंडालों में घंटा-घड़ियाल की गूंज, ढाक की थाप और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. हाइलार्ट्स : वैदिक मंत्रों की ऋचाओं के साथ किया गया नवपत्रिका पूजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola