ePaper

अचानक बिजली हुई गुल, 10 मिनट तक अंधेरे में रहा बाबा मंदिर का गर्भगृह

Updated at : 08 May 2024 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
अचानक बिजली हुई गुल, 10 मिनट तक अंधेरे में रहा बाबा मंदिर का गर्भगृह

बाबा मंदिर में बिजली की व्यवस्था बुधवार को अचानक फेल हो गयी. इस कारण अचानक गर्भगृह में अंधेरा छा गया.

विज्ञापन

देवघर. बाबा मंदिर में बिजली की व्यवस्था बुधवार को अचानक फेल हो गयी. इस कारण बाबा मंदिर के गर्भगृह में अंधेरा छा गया. वहीं, पूरे परिसर की लाइट जलती रही. अंधकार की सूचना तुरंत मंदिर बिजली इंचार्ज चंदन कुमार को दी गयी. चंदन ने बताया कि, बाबा मंदिर में कभी बिजली नहीं कटे, इसके लिए गर्भ गृह का कनेक्शन इनवर्टर के सहारे दिया गया है. लेकिन, इन्वर्टर फेल हो जाने से सप्लाइ बाधित हो गयी. तुरंत करंट को बायपास कर लाइट जला दी गयी. इस मामले में मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि, टेक्निकल इश्यू के कारण लाइट कटी थी. लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था की जाये, गर्भ गृह खुला रहते समय लाइट नहीं कटे. ऐसा होता भी नहीं है. दस मिनट में बिजली बहाल हो गयी थी. अंदर बाबा का अखंड दीप भी जलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola