मधुपुर: 182 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 71 हजार रुपये जुर्माना

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर:  182 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 71 हजार रुपये जुर्माना

रेलवे मजिस्ट्रेट ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जूलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में रेल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा को रोकना, अनियमितताओं को रोकना और प्रमुख रेल सेवाओं में रेलवे नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है. इसके लिए टीम तैनात किया गया था. अभियान के दौरान 182 बेटिकट यात्री पकड़ा गया, जिनसे कुल 71 हजार 855 रुपया जुर्माना वसूला गया. जुर्माना वसूली के बाद सभी को छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि टिकट चेकिंग अभियान अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, डाउन जनशताब्दी, पूर्वा और इंटरसिटी में चलाया गया. इसके अलावा जसीडीह, मधुपुर व चितरंजन स्टेशन में भी प्लेटफॉर्म पर चेकिंग अभियान चलाया गया. मजिस्ट्रेट चेकिंग से बेटिकट यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. चेकिंग अभियान में कोर्ट कर्मियों के अलावा आरपीएफ, जीआरपी के जवान व टीटीई आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola