दो दिनों में एसआइआर सर्वे रिपोर्ट करें जमा : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
दो दिनों में एसआइआर सर्वे रिपोर्ट करें जमा : बीडीओ

सारवां प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की देखरेख में हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन

सारवां. ब्लॉक में सोमवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में एसआइआर स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उनलोगों को मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र के वैसे मतदाताओं की संख्या जिसमें गणना प्रपत्र अपेक्षित नहीं है और दस्तावेजों के साथ मतदाताओं के मैपिंग का प्रतिवेदन दो दिनों में जमा करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर पीपीटी के माध्यम से 2003 के वोटर लिस्ट तथा 2025 में जिसका नाम नहीं है पहचान करने के साथ जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ है, उन्हें चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा गया. मौके पर उनलोगों के बीच मतदाता प्रपत्र के साथ गूगल मैप का वितरण किया गया. वहीं, बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, प्रशिक्षक बसंत ठाकुर, आशीष दुबे, सुनील कुमार झा, सुशील मरांडी, दिलीप कुमार राव ने लोगों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी. मौके पर प्रमिला यादव, गीता कुमारी सिंह, मीना देवी, मंजू देवी, आशा देवी, रिंकू देवी, मुमताज बेगम, सविता देवी, बीपी कुमारी, माधुरी देवी समेत 85 मतदान केंद्र के बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola