पैक्स अध्यक्षों ने मांगों को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्षों ने मांगों को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित आवासीय परिसर में पहुंचे पैक्स अध्यक्ष

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के स्वास्थ्य सह खाद्य आपूर्ति एवं सहकरिता विभाग मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के खलासी मोहल्ला स्थित आवासीय परिसर में रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों ने एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें बताया कि जिले में पैक्सों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जा रहा है. पैक्स के माध्यम से किसानों का धान नियमपूर्वक खरीदा जा रहा है, लेकिन पैक्स केंद्र से धान का उठाव का भार मील संचालकों द्वारा किया जाना है. मील संचालक धान उठाव का भार अभी तक नहीं लिया गया है. बताया कि चयनित पैक्स का गोदाम भर गया है, जिससे किसानों का धान अधिप्राप्ति में पैक्स अध्यक्षों काे बाधा आ रही है. अगर समय पर पैक्स केंद्र से मील संचालक धान का उठाव कर ले तो गोदाम में रखे धान खराब होने से बच जायेंगे. पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि पैक्स गोदाम से धान उठाव का परिवहन जल्द मील संचालक द्वारा कराया जाये या परिवहन का कार्य संबंधित पैक्सों के माध्यम से कराया जाये. क्योंकि व्यावहारिक रूप से परिवहन पैक्स के माध्यम से किया जाता है. जिससे उनलोगों को परेशानी हो रही है. मौके पर टेकरा पैक्स अध्यक्ष मो. अजीज, सिरसा पैक्स अध्यक्ष नंदलाल तिवारी, सिरसा पैक्स अध्यक्ष किशोर शाही, उदयपुरा पैक्स अध्यक्ष मो. शब्बीर, याकूब अंसारी, अनूप कुमार चौधरी, रामरुद्र सिंह, अनामूल मियां, मदन मोहन प्रसाद भैया, अयूब अंसारी, मनोरंजन प्रसाद सिंह, अब्दुल रहमान, पवन मंडल, अशोक राय, हारुन शेख, अजीत कुमार सिंह, उमेश यादव, इलियास अंसारी, इशराइल अंसारी, कुर्बान अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola