भाईचारा और सौहार्द से खिलवाड़ करना स्वीकार्य नहीं : मंत्री

लालगढ़ पहुंच कर मंत्री ग्रामीणों से मिले व मामले की जानकारी ली
मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन रविवार शाम को लालगढ़ पहुंच कर दोनों पक्षों के घायलों से मिला और घटना के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा है कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. सभी आपस में मिलजुल कर रहे और मधुपुरियत को कायम रखने में सभी अपना सहयोग करें. कहा कि वे स्पष्ट करना चाहते है कि किसी भी परिस्थिति में समाज की एकता, भाईचारा और सौहार्द से खिलवाड़ करना स्वीकार्य नहीं है. उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में अमन-चैन बनाये रखना है. जो भी व्यक्ति या तत्व जान बूझकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों की मधुपुर में दाल नहीं गलेगी. वे सम्मानित जनता से अपील करते है कि वे संयम बनाए रखें. आपसी भाईचारे को मजबूत करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. शांति, सद्भाव और संविधानिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. हाइलार्ट्स: लालगढ़ पहुंच कर मंत्री ग्रामीणों से मिले व मामले की जानकारी ली
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




