नप कार्यालय के समक्ष बीजेपी का धरना-प्रदर्शन कल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नप कार्यालय के समक्ष बीजेपी का धरना-प्रदर्शन कल

मधुपुर के एसआर डालमिया रोड स्थित खेड़िया धर्मशाला में हुई बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित खेड़िया धर्मशाला में रविवार को भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणधीर सिंह उपस्थित रहे. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर छह जनवरी को नप कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव इवीएम व दलीय आधार पर कराये जाये. पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि डर के कारण सरकार इवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है. झामुमो सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को भी धीमा कर दिया है. पूर्व मंत्री ने दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग को दोहराते हुए कहा कि यह सरकार केवल अपनी जेब भरने में लगी है. मुख्यमंत्री को जनता की चिंता नहीं है. कहा कि अब जनता चुप नहीं बैठेगी. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी, गुड्डू दुबे, अवध भैया, अशोक गोंड, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, मनोहर चौधरी, आमोद सिंह, बीनू यादव, सुनीता जायसवाल, रेखा देवी, नीपू सिंह, संतोष शर्मा, गोविंद यादव, सत्यनारायण रवानी, संतोष शरण, गोपाल मोदी, अशोक यादव, संतोष साह, ऋषि सिंह, मोहन मंडल, मदन यादव, विक्की भारद्वाज, अमिताभ गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश सोनी, सुबोध लाल, मदन चक्रवर्ती, राजेश पाठक, संजय गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित डर के कारण सरकार इवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कर रही तैयारी : पूर्व मंत्री एसआर डालमिया रोड स्थित खेड़िया धर्मशाला में हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola