ePaper

सदर अस्पताल में एक्स-रे, सिटी स्कैन और दवा वितरण केंद्र 24 घंटे रहेगा चालू

Updated at : 23 Jul 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में एक्स-रे, सिटी स्कैन और दवा वितरण केंद्र 24 घंटे रहेगा चालू

श्रावणी मेला को लेकर सदर अस्पताल में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में 24 घंटे जांच की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेला को लेकर सदर अस्पताल में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में 24 घंटे जांच की व्यवस्था की गयी है. इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सदर अस्पताल के दवा काउंटर, लैब, एक्स-रे, सीटी स्कैन यूनिट समेत अन्य यूनिट को 24 घंटे संचालित करने का आदेश दिया है. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि अस्पताल आने वाले कांवरियों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करने को लेकर अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है. साथ ही अस्पताल में पीपीपी मोड़ पर संचालित यूनिट में भी कांवरियों की जांच व एक्स-रे, सीटी, खून की जांच सभी प्रकार की जांच मुफ्त में की जायेगी. इसके अलावा अस्पताल में अतिरिक्त 12 बेड की भी व्यवस्था की गयी है, ताकि कभी भी इसका उपयोग किया जा सके. इसके अलावा भी अन्य सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola