मोबाइल झपट्टा मारने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मोबाइल झपट्टा मारने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

मधुपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह भेड़वा चौक के पास की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के नवाडीह भेड़वा चौक के पास से एक बालक का मोबाइल झपट्टा मारकर छीनने के आरोप में लोगों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. जिसमें एक युवक कुम्हारटोली भेड़वा मोहल्ले का व दूसरा चांदमारी मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है. आरोपियों के पास से छीनी गयी मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर भेड़वा चौक के पास पहुंचा और एक बालक से मोबाइल छीन लिया. हो-हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पकड़े गये दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola