ePaper

ट्रेन से कटकर दो भाइयों की मौत

Updated at : 03 Oct 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दो भाइयों की मौत

स्टेशन के पूर्वी छोर लालगढ़ मोहल्ला के निकट की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. जोड़ामो-मधुपुर रेल पोल संख्या 291/ 28 के पास रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर लालगढ़ मोहल्ला के निकट ट्रेन से कटकर दो भाइयों की मौत का मामला सामने आया है. वहीं, घटना की सूचना पर आरपीएफ पहुंची, जहां आउटर सिग्नल के बाहर घटना होने के कारण स्थानीय थाना के पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद किया. मोबाइल के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान हुई. पुलिस ने बताया कि मधुपुर शहर के चांदमारी मोहल्ला आंबेडकर चौक निवासी 19 वर्षीय मनोज दास व उसका फुफेरा भाई 22 वर्षीय लड्डू दास के रूप में मृतक की पहचान की गयी है. सूचना पर मोहल्ले के पूर्व वार्ड पार्षद शबाना परवीन ने दोनों मृतक के परिजनों को लेकर थाना पहुंचा. परिजनों ने शव की पहचान किया. मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे विजयादशमी को सुबह सैलून जाने की बात कह कर घर से निकला था. थाना से उन्हें शाम को सूचना मिली की ट्रेन से कटकर दो युवक की मौत हुई है. उसकी पहचान के लिए थाना बुलाया गया. पुलिस ने बताया कि घटना आत्महत्या है या फिर एक हादसा जांच के बाद ही पता चलेगा. मृतक लड्डू दास के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. हाइलार्ट्स : स्टेशन के पूर्वी छोर लालगढ़ मोहल्ला के निकट की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola