पिस्तौल का भय दिखाकर मोबाइल व बाइक की छिनतई

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पिस्तौल का भय दिखाकर मोबाइल व बाइक की छिनतई

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कोगड़ो गांव की घटना

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के कोगड़ो गांव निवासी अर्जुन मुर्मू से बदमाशों के द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर उसकी बाइक व मोबाइल की छिनतई का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे शाम को बोगैया स्थित अपने ससुराल से अपना गांव कोगड़ो लौट रहा था. इसी क्रम में घर पहुंचने से कुछ दूरी पर स्थित तेतरियाटांड़ गांव के निकट पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आये पांच बदमाश उसके सामने आकर पिस्टल का भय दिखाया और मारने लगा. इसके बाद पांचों बदमाशों ने उसकी बाइक और मोबाइल लेकर भाग गया. पीड़ित ने बताया कि भागने के क्रम में उन्होंने एक बदमाश के हाथ से मोबाइल छीन लिया. इसके बाद झाड़ी और खेत के रास्ते दौड़कर अपने घर की ओर पहुंचकर हो-हल्ला किया. हल्ला सुनकर गांव के लोग जुटे तब पीड़ित ने घटना की जानकारी लोगों को दी, जिसके बाद पीड़ित ने मुखिया के माध्यम से थाना पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही बदमाशों के हाथ से छीना मोबाइल पुलिस को सौंप दिया. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola