सारवां : बीडीओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सारवां : बीडीओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण

नहाय-खाय के साथ चार दिनी छठ महाव्रत का आरंभ

विज्ञापन

सारवां. बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा और बीएओ विजय कुमार देव ने शनिवार को भंडारो छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान समिति के सदस्यों को बिजली लाइन कनेक्शन सही ढंग से करने, कटे-फटे तार का प्रयोग नहीं करने व नदी किनारे से गुजर रहे हाइटेंशन तार में सुरक्षात्मक व्यवस्था करने का निर्देश दिया. विदित हो कि शनिवार को व्रतियों के द्वारा नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया. पूर्व व्रतियों ने परिवार के साथ विभिन्न वाहनों में सवार होकर गंगा स्नान किया गया. शुद्धता और आस्था के इस पर्व का आरंभ शनिवार को कद्दू की सब्जी, चने की दाल और गुड़ से व्रतियों ने किया. रविवार की शाम को व्रती खरना कर 36 घंटे का अखंड निर्जला उपवास करेंगे. सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भुवन भास्कर सूर्य को व्रती पहला अर्घ्य प्रदान करेंगे और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ अखंड व्रत का समापन करेंगे. क्षेत्र के भंडारो अजय नदी छठ घाट, जियाखाड़ा, मानजोरी, महतोडीह, भजलपुर, लश्करडीह, बैजनाथपुर, नारंगी पड़रिया, बढ़ेता, तेलरिया, मिश्राडीह, बसवरिया, सिरसा, खरवा आदि छठ घाटों में व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे. इसके लिए ग्रामीणों के द्वारा घाटों की सेवा के द्वारा सफाई की गयी. इसको लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हुआ. ग्रामीण सात्विक भोजन और नेम निष्ठा का पालन व्रत को लेकर जुटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola