श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर मंदिरों में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

Updated:
विज्ञापन
श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर मंदिरों में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पालोजोरी में जश्न

विज्ञापन

पालोजोरी. श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पालोजोरी में जश्न का माहौल देखा गया. इस अवसर पर पालोजोरी के आंबेडकर चौक स्थित महावीर मंदिर कमेटी से जुड़े युवाओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. कमेटी के सदस्यों ने इस अवसर पर पालोजोरी बाजार को हनुमानी पताका से पाट दिया. साथ ही आंबेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजा कर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. सबसे पहले सुबह विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई. इसके उपरांत संध्या के समय दीप महोत्सव व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ. उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. वहीं, पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने हनुमान चालीसा पाठ व भंडारा में हिस्सा लिया. इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने पूर्व विधायक को रामनामी पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर कमेटी के सक्रिय सदस्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : दीप महोत्सव, हनुमान चालीसा पाठ व भंडारा का आयोजन श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पालोजोरी में जश्न पूर्व विधायक सहित हजारों लोगों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola