मॉकड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के बताये गये तरीके

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मॉकड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के बताये गये तरीके

मधुपुर में विद्यालय व पेट्रोल पंप में अग्निशमन की टीम ने चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के विभिन्न विद्यालय व पेट्रोल पंप में मंगलवार को अग्निशमन टीम की ओर से आग से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान सपहा स्थित पेट्रोल पंप व विद्यालय में आग से बचाव को लेकर जानकारी दी गयी. इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी कौलेश्वर पासवान ने कहा कि अगर विद्यालय में आग लग जाये तो बच्चे डरे नहीं बल्कि उसे बुझाने का प्रयास करें. आग लगने वाली जगह में मिट्टी व बालू देकर आग को बुझाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में आग नियंत्रण यंत्र अवश्य लगाये. इसके अलावा पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मियों को भी आग से बचाव की जानकारी दी गयी. इस दौरान मॉकड्रिल के माध्यम से अग्निशमनयन यंत्रों को चलाने की विधि बतायी गयी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक व बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola