ePaper

पीएम श्री विद्यालय का मना स्थापना दिवस

Updated at : 29 Jul 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय का मना स्थापना दिवस

मधुपुर के केला बगान स्थित पीएम श्री तिलक विद्यालय परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के केला बगान स्थित पीएम श्री तिलक विद्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऑनलाइन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के भाषण को सुना. शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज ही के दिन विद्यालय को पीएम श्री का मान्यता प्रदान किया गया था. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने कहा कि राज्य के 24 जिलों से एक- एक विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा दिया गया था, जिसमें मधुपुर प्रखंड क्षेत्र से तिलक कला विद्यालय को भी पीएम श्री विद्यालय का दर्जा दिया गया था. मौके पर सोहागिनी हांसदा, अशोक कुमार भगत, शमीमा खातून, संजय प्रसाद, पंकज यादव, फरहान खान, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य समेत छात्र-छात्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola