लायंस क्लब ने सांसद साक्षी महाराज काे किया सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
लायंस क्लब ने सांसद साक्षी महाराज काे किया सम्मानित

मधुपुर के कुंडु बंगला स्थित भाजपा नेता के आवास पर आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. यूपी के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज का लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सदस्यों ने रविवार को मधुपुर के कुंडु बंगला स्थित भाजपा नेता डॉ अरुण गुटगुटिया के आवास पर सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ मधुपुर सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान दे रहा है. ऐसे संगठनों के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और जनकल्याण को नयी दिशा देते हैं. वहीं, पीएमजेएफ लायन डॉ अरुण गुटगुटिया ने कहा कि सांसद का सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में योगदान प्रेरणादायक है. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज हमें उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला. क्लब के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर क्लब के सचिव विजय आनंद लच्छीरामका, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, सर्विस चेयरपर्सन महेश बथवाल, संयुक्त सचिव राजेश तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola