केंद्रीय विद्यालय में छात्रा को किया गया सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में छात्रा को किया गया सम्मानित

मधुपुर के राजाभिट्टा स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के राजाभिट्टा स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में सत्र 2018- 19 बैच की उत्तीर्ण छात्रा गोशिया फिरदौस को उनके नीट 2025 में सफलता के लिए सम्मानित किया गया. इस परीक्षा में उन्होंने एआईआर 702 व 612 अंक प्राप्त किया. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सहदेव दास ने विद्यालय परिवार की ओर से छात्र को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय प्रार्थना सभा के संबोधन में छात्रा गोशिया फिरदौस ने केंद्रीय विद्यालय के मिलने वाली पढ़ाई व मोटिवेशन की सराहना किया. कहा कि जिसके आधार पर उन्होंने इस परीक्षा को पास किया है. मौके पर दर्जनों छात्र व शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola