नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सारवां ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सारवां ने मारी बाजी

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के निर्देश पर किया गया आयोजन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सारवां क्रिकेट क्लब की ओर से शनिवार रात को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने किया. इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला सारवां और सहारा के बीच खेला गया. वहीं, टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सारवां की टीम ने 49 रन का लक्ष्य रखा. जवाबी पारी खेलने उत्तरी सहारा की टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गयी. इस अवसर पर विजेता सारवां टीम को शील्ड के साथ नकद नौ हजार का राशि प्रदान किया गया. वहीं, उप विजेता टीम को छह हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इसमें मुखिया मुबारक अंसारी, नरेश यादव, दिनेश राणा, छोटू सिंह, दीपक पत्रलेख, फारूक अंसारी, राजेश सिंह, दीपक झा, अनिल राउत, शहबाज, वीरू यादस्व, चंदन, विकास समेत अन्य युवाओं ने अहम भूमिका निभायी. हाइलाट्र्स : पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के निर्देश पर किया गया आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola