एसबीआइ ने अन्नदाता उत्सव में किसानों को किया सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
एसबीआइ ने अन्नदाता उत्सव में किसानों को किया सम्मानित

मधुपुर के मारगोमुंडा प्रखंड के पिपरा में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा में भारतीय स्टेट बैंक के तत्वावधान में ग्राहक जागरुकता शिविर सह अन्नदाता उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय देवघर के मुख्य प्रबंधक शक्ति शेखर मिश्रा, पिपरा शाखा प्रबंधक कृष्ण मोहन दीपक, ताराजोरी शाखा प्रबंधक सिकंदर कुमार व मुखिया नशीरण बीबी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मिश्रा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य किसानों और महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है. किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और समय पर ऋण भुगतान से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. उन्होंने केसीसी, पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी. क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है. एसबीआई हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों व सखी मंडल की महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola