मधुपुर में मनायी गयी सावित्रीबाई फुले की जयंती

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर में मनायी गयी सावित्रीबाई फुले की जयंती

मधुपुर के कोर्ट मोड़ स्थित भीमराव आंबेडकर स्थल पर हुआ आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर शनिवार को अनुसूचित संघर्ष समिति के तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर अनुसूचित संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश दास ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम शिक्षिका थी. उन्होंने अपने अस्तर से ग्रामीण क्षेत्र में गुजर-बसर करने वाले दलितों, आदिवासियों व अत्यंत पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया है. छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम का वितरण किया गया. मौके पर महिला अध्यक्ष इंद्राणी देवी, शिक्षक बलदेव दास, राजेश दास, राधा देवी, सुबोध दास, सविता देवी, मीना देवी, बृजनंदन दास समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola