तीसरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
तीसरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी

विज्ञापन

मधुपुर. सावन माह की तीसरी सोमवारी को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी. सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही. वहीं, शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है. साथ ही प्रखंड के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. पूरे दिन महिलाओं का आना जाना चालू रहा. शहर के वाहे गुरु शिव मंदिर, गिरि शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी, चांदवारी शिव मंदिर, गड़िया शिव मंदिर, शेखपुरा, लालगढ़, सपाहा शिव मंदिर पिपरसोल स्थित बाबा दुबे मंदिर में सोमवारी को लेकर उत्साह का नजारा देखने को मिला. इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. सावन शुरू होते ही मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा. मंदिर के साथ-साथ घरों में भी रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया. सावन माह के सोमवारी पर शिवलिंगों का दूध, जल से अभिषेक किया गया और पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई. इस दौरान मंदिरों में घंटी से भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola