सेवानिवृत्ति पर स्टेनो को दी गयी भावभीनी विदाई

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति पर स्टेनो को दी गयी भावभीनी विदाई

एसडीओ ऑफिस में समारोह का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल कार्यालय के स्टेनो संजय राय के सेवानिवृत्ति होने पर बुधवार को समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गयी. इस अवसर पर एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास व कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय ने शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. एसडीओ ने कहा कि संजय एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व मिलनसार स्वभाव के हैं. उनके कार्यकाल में कार्यालय के सुचारु संचालन एवं विकास कार्यों में दिये गये योगदान को याद किया. सेवानिवृत्त संजय ने कहा कि वर्ष 1992 में मधुपुर अनुमंडल की स्थापना के साथ ही वे यहां पदस्थापित हुए थे. हस्तांतरण के बावजूद अधिकांश सेवाकाल यहीं बिताया. उन्होंने विदाई को मार्मिक बताते हुए सहकर्मियों व अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उपस्थित अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना किया. मौके पर प्रधान सहायक उत्तम तिवारी व अनूप सिंह, नाजिर बालक सोरेन, अभिषेक कुमार, शंभू पुजहरी, देवेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुब्रत मिश्रा, रंजीत समेत कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola