होटल में लड़की को लेकर आये युवक की परिजनों ने की पिटाई

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
होटल में लड़की को लेकर आये युवक की परिजनों ने की पिटाई

मधुपुर के डालमिया रोड के होटल का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के एसआर डालमिया रोड स्थित एक होटल से निकाल कर कुछ लोगों ने युवक (25) की जमकर पिटाई कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक युवक मोहल्ले की एक किशोरी के साथ मिलने के लिए होटल आया हुआ था. जिसकी सूचना किसी ने लड़की के परिजनों को फोन पर दे दी. इसके बाद उसका भाई समेत अन्य परिजन होटल पहुंच गये और युवक को होटल से बाहर निकाला और उसके साथ जमकर मारपीट की. देखते ही देखते होटल के पास भारी भीड़ जमा हो गयी. होटल के बाहर मारपीट व हो हंगामा की सूचना पर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराया. हालांकि इस दौरान परिजनों ने लड़की को घर भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा अभी तक किसी प्रकार की शिकायत थाने में नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola