दो लोगों को कुत्ते ने काटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
दो लोगों को कुत्ते ने काटकर किया घायल

सारवां के सुरसुरा गांव का मामला

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के सुरसुरा गांव में कुत्ता ने काटकर महिला समेत दो लोगों को घायल कर दिया. बुधवार की सुबह हसीना बीबी (30) और सज्जाद अंसारी (25) पर कुत्तों के झुंड ने अचानक उन दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल कर दिया. इस संबंध में सज्जाद ने बताया कि कुत्ता ने हमला कर दिया इसी बीच हो-हल्ला सुनकर बचाने गयी हसीना बीबी को भी घायल कर दिया. वहीं, जब ग्रामीण लाठी डंडा लेकर जुटे तो आवारा कुत्तों का झुंड भागा. परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया. मौके पर सीएचओ संतोष प्रामाणिक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भर्ती कर इलाज किया गया. साथ ही रेबीज की सुई दे दी गयी. वहीं, बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola