नर कंकाल बरामदगी मामले में हत्या का मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नर कंकाल बरामदगी मामले में हत्या का मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

मधुपुर के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र अंतगर्त करणपुरा गांव के भीखनाडीह टोला स्थित जंगल से पिछले गुरुवार को नर कंकाल बरामदगी मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि नर कंकाल से मिले कपड़े व घड़ी से मृतक की पहचान पांच माह से लापता बुढ़ैई निवासी दिलीप तुरी ( 19) के रूप में परिजनों ने किया है. जिसके बाद युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके ही तीन दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बतादें कि इस घटना के संबंध में युवक की मां अनार देवी ने बताया कि पांच माह पूर्व 23 जनवरी सरस्वती पूजा के दिन उसके पुत्र दिलीप को उसके तीन दोस्त पिंटू तुरी, रवींद्र तुरी, धीरज मढैया घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. तब से दिलीप गायब था. इसको लेकर थाने में बरामदगी की गुहार लगायी गयी थी.

नहीं हो रहा है पोस्टमार्टम, पुलिस परेशान

बताया जाता है कि जंगल से नर कंकाल बरामद होने के बाद बुढैई पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे देवघर ले गया, लेकिन पूरी तरह से नर कंकाल होने के कारण देवघर में पोस्टमार्टम नहीं हुआ. देवघर से पोस्टमार्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका, रेफर कर दिया. जिसके बाद पुलिस दोबारा पोस्टमार्टम के लिए नर कंकाल को दुमका ले गयी, लेकिन दुमका में भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ. अंतत: परेशान होकर पुलिस नर कंकाल को वापस बुढ़ैई थाना ले आयी है. नर कंकाल का जांच अब पुलिस के लिए मुसिबत की तरह खड़ा है. पुलिस परेशान है कि नर कंकाल की जांच अथवा पोस्टमार्टम कहां और कैसे होगा. ताकि युवक के मौत के कारण व उसका सत्यापन हो सके.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola