शिवगंगा के समीप मिला शव भागलपुर के युवक का

बाबा मंदिर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के पास मिले अज्ञात युवक की पहचान हो गयी है.
देवघर. बाबा मंदिर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के पास मिले अज्ञात युवक की पहचान हो गयी है. मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल-बड़ी खंजरपुर निवासी रंजीत कुमार झा के 38 वर्षीय पुत्र आदित्य के रूप में हुई. बाबा मंदिर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे 72 घंटे तक शीतगृह में सुरक्षित रखा था. आदित्य के पिता 10 सितंबर की रात देवघर पहुंचे और फोटो देखकर पहचान की. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










