कुंडा मोड़ के समीप गैराज से मिला हेल्पर का शव, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 8:52 PM
कुंडा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ स्थित एक गैराज से शुक्रवार की सुबह एक 45वर्षीय हेल्पर का शव बरामद किया है.
वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ स्थित एक गैराज से शुक्रवार की सुबह एक 45वर्षीय हेल्पर का शव बरामद किया है. मृतक का नाम राजेश पूजहर है, जो सारठ थाना क्षेत्र के गोबरसाला गांव का रहनेवाला है. स्थानीय लोगों से जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी ए खान व सत्येंद्र कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक गैराज में हेल्पर का काम करता था. रात को गैराज में ही सो जाया करता था. वह पिछले करीब डेढ़ वर्षों से उक्त गैराज में काम कर रहा था. उक्त गैराज में काम करने वाले मिस्त्री कालीरखा निवासी संजीव राय ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह जब गैराज में काम करने के लिए पहुंचा. तो गैराज के अंदर देखा कि राजेश पूजहर का शव वहां पड़ा हुआ है. उसने सबसे पहले घरवालों को जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी. कुंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










