Deoghar News : पहले बच्चे के अगवा होने की उड़ी अफवाह, बाद में तालाब से मिला शव

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : पहले बच्चे के अगवा होने की उड़ी अफवाह, बाद में तालाब से मिला शव

जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव स्थित तालाब में गांव के कुनकुन तुरी का सात वर्षीय बेटा सागर तुरी डूब गया, जिसे ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव स्थित तालाब में गांव के कुनकुन तुरी का सात वर्षीय बेटा सागर तुरी डूब गया, जिसे ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को सागर अपनी बड़ी मां के साथ तालाब के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने गया था. मंदिर के प्रांगण में बच्चा खेल रहा था और उसकी मां मंदिर में पूजा कर रही थी. पूजा करने बाद लौटी, तो देखा कि बच्चा गायब है. इसके बाद हो हल्ला करने लगी. आवाज सुन कर परिवार के सदस्य व ग्रामीण पहुंचे और खोजबीन करने लगे. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कांवरिया के ड्रेस में कुछ व्यक्ति आये और बच्चे का अपहरण कर ले गया. सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की. जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि तालाब के पास लोगों की भीड़ है, जहां पहुंच कर देखा कि तालाब में एक बच्चा डूबा हुआ है. उसे बाहर निकालने के बाद परिजन ने सागर के रूप में पहचान की. बच्चे को इलाज के लिए पुलिस सदर अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया. इसके बाद पुलिस ने परिजन को मृतक बच्चे का शव सौंप दिया. घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. हाइलाइट्स जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola