अध्ययन केंद्र में कार्ल मार्क्स की मनायी गयी जयंती

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अध्ययन केंद्र में कार्ल मार्क्स की मनायी गयी जयंती

मधुपुर के भेड़वा नावाडीह के राहुल अध्ययन केंद्र में साम्यवाद व वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स की जयंती मनी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में सोमवार को साम्यवाद व वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि मार्क्स एक मात्र दार्शनिक हैं, जिन्होंने दुनिया को बदलने का काम किया है. मार्क्स दुनिया भर के शोषित, पीड़ित, वंचित, उपेक्षित, गरीब, महिला, मजदूर , किसान व नौजवान को एक नायाब रास्ता दिया है. उन्होंने दुनिया के मजदूरों को एक होने की बात कही और कहा कि खोने के तुम्हारे पास केवल बेड़ियां है और पाने के लिए सारी दुनिया है. उनका उद्देश्य था कि मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण की व्यवस्था का खात्मा करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola