महावीर पताका से सजा बाजार
Published by : BALRAM Updated At : 25 Mar 2026 8:51 PM
मधुपुर: रामनवमी को लेकर वातावरण भक्तिमय बना हुआ
मधुपुर. शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में चैती छठ, चैती दुर्गा, मां शीतला पूजा व रामनवमी को लेकर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. लोगों के द्वारा रामनवमी को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. वहीं बाजार में महावीर पताकों समेत बांस की बिक्री तेज हो गयी है. लोगों के द्वारा रामनवमी को लेकर महावीर पताका, नारियल, पूजा सामग्री व बांस की खरीदारी कर रहे है. पर्व को लेकर विभिन्न हनुमान मंदिरों में रंग रोगन व साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है. बाजार में महावीर पताका 50- 500 रुपये तक बिक रहा है. शहर के गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक आदि जगहों में महावीर पताकों की दुकानें सज गयीं हैं. लोग अपने अनुसार सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










