हिमगिरी एक्सप्रेस के एसी-वन कोच में महिला यात्री का पर्स चोरी, करीब दो लाख रुपये के सामान की रिपोर्ट दर्ज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हिमगिरी एक्सप्रेस के एसी-वन कोच में महिला यात्री का पर्स चोरी, करीब दो लाख रुपये के सामान की रिपोर्ट दर्ज

मधुपुर: डाउन हिमगिरी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला यात्री से हुई घटना

विज्ञापन

मधुपुर. जम्मूतवी से हावड़ा जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस के एसी-वन कोच में एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. पर्स में नकदी सहित करीब दो लाख रुपये के कीमती सामान होने का दावा किया गया है. पीड़िता ने रेल थाना मधुपुर में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. मधुपुर शहर के नबी बक्स रोड निवासी 60 वर्षीय निशी दास ने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ से मधुपुर की यात्रा के दौरान ट्रेन के एसी-वन कोच (केबिन-ए, सीट नंबर चार) में सवार थीं. यात्रा के दौरान रात होने पर उन्हें नींद आ गयी. पीड़िता के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे जब ट्रेन जमुई स्टेशन से रवाना हुई, तो उन्होंने पाया कि उनका पर्स गायब है. इस दौरान कोच में न तो अटेंडेंट मौजूद था और न ही टीटीई. उन्होंने यह भी बताया कि सामने वाली सीट पर बैठी एक अन्य महिला यात्री का भी पर्स गायब था. शोर मचाने पर भी तत्काल किसी ने मदद नहीं की. बाद में सामने वाली यात्री के साथ मौजूद एक युवक ने एसी-वन से एसी-टू कोच तक जाकर शोर मचाया, जिसके बाद अटेंडेंट पहुंचा और उसने कथित तौर पर कहा कि संभवतः केबिन ठीक से बंद नहीं किया गया होगा. पीड़िता का कहना है कि बाद में पता चला कि 3-4 अन्य महिला यात्रियों के भी पर्स चोरी हुए हैं. उनके पर्स में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, चेक बुक, 35 हजार रुपये नकद, एक हजार कैनेडियन डॉलर, दो स्मार्टफोन, चार्जर, चश्मा सहित कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये का सामान था. घटना के बाद पीड़िता ने मधुपुर स्टेशन पर उतरकर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ को लिखित शिकायत दी. कई यात्री समय कम होने के कारण बिना शिकायत दिये ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये. रेल पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना जिस स्टेशन के आसपास हुई होगी, वहां केस ट्रांसफर कर आगे की जांच की जायेगी, ताकि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola